मानसून में 5 समस्याएं बना सकती हैं बालों को बेजान, करें ये उपाय
रोमांटिक नजर आने वाले बारिश के मौसम में पानी की कुछ बूंदें सिर पर पड़ते ही स्कैल्प तैलीय हो जाता है. जिसकी वजह से बालों में रूखापन और डैंड्रफ पैदा होने की वजह से बाल टूटने लगते हैं.
लंबे काले बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं. लेकिन यही बाल बारिश के मौसम में रूखे, बेजान नजर आने लगते हैं. रोमांटिक नजर आने वाले बारिश के मौसम में पानी की कुछ बूंदें सिर पर पड़ते ही स्कैल्प तैलीय हो जाता है. जिसकी वजह से बालों में रूखापन और डैंड्रफ पैदा होने की वजह से बाल टूटने लगते हैं.
अगर इस मानसून आप बारिश का मजा लेते हुए अपने बालों की सेहत भी बनाए रखना चाहते हैं तो अपनाएं ये उपाय.
बारिश में होने वाली समस्याएं-
- बारिश के मौसम में पानी सिर पर पड़ते ही बालों की जड़ें कमजोर होकर टूटने लगती हैं.
- बारिश के पानी से बालों में इंफेक्शन होने का खतरा भी बना रहता है.
- बारिश के पानी सिर पर पड़ने से बालों में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है.
- बरसात में बाल अक्सर चिपचिपे होने लगते हैं.
- डैंड्रफ की समस्या बारिश के मौसम में अक्सर देखने को मिलती है.
मानसून में बालों का रखें ऐसे ख्याल-
- बारिश के पानी में बाल भीगने पर उन्हें शैंपू से धोना चाहिए ताकि बारिश के पानी से पैदा हुई नमी फंगस में न बदल जाए. बालों में फंगस पैदा होने पर व्यक्ति को सिर में खुजली और डैंड्रफ की समस्या होने लगती है.
-बारिश में भीगे बालों को गीला बांधने की गलती बिल्कुल न करें. गीले बालों से बदबू आने लगती है. ऐसे बालों को सुलझाने के लिए बड़े दांत वाले कंघे का सहारा लें.
-बारिश में गीले हुए बालों को शैंपू करने के बाद उन्हें कंडीशनर करना न भूलें. इस मौसम में बालों में रूखापन आने की वजह से बाल टूटने लगते हैं. इससे बचने के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार तेल जरूर लगाएं.
For More Tips Follow " Salodia Hair Salon"
Comments
Post a Comment