आँखों के नीचे काले दब्बो से परेशान है तो देखिए ये आर्टिकल

आंखें हर इंसान के दिल का आइना होती हैं। खूबसूरत आंखें न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती हैं बल्कि आपके सेहतमंद होने का भी संकेत देती हैं। ऐसे में अगर आपके चेहरे के नीचे काले डार्क सर्कल्स या  झुर्रियां आ गई हैं तो उन्हें अवॉइड करने की जगह दूर करने की कोशिश करें। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू तरीके जिन्हें अपनाकर आप सिर्फ 3 दिनों में काले घेरों को दूर कर सकते हैं। 

कुकुम्बर थैरेपी
काले घेरों की प्रॉब्लम को कम करने के लिए कुकुम्बर थैरेपी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए खीरे के टुकड़े को आंखों के ऊपर रखें। कुछ देर तक आंख बंद रखने के बाद डार्क एरिया पर इसे हल्के-हल्के घुमाएं ।ऐसा करने से आंख के आसपास का थुलथुलापन कम होने के साथ कालापन भी दूर होगा।

रोगन बादाम से मसाज
रात को सोने से पहले आधा चम्मच रोगन बादाम, तीन बूंद आरेंज आयल और दो बूंद शहद को मिक्स कर लें। इस मिश्रण को तर्जनी उंगली में लेकर आंखों के चारों ओर हल्के-हल्के से गोलाई में मालिश करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।

टी-बैग्स
डार्क सर्कल्स पर यूज किए गए टी-बैग्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। टी-बैग्स में मौजूद तत्व, टैनिन आंखों के आसपास की सूजन और डार्कनेस को कम करता है।

फिट डाइट 
अपने आहार में दूध, दही, सिट्रस फ्रूटस, दालें, हरी-सब्जियां, अंकुरित अनाज आदि लें। इसके अलावा अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा कलरफुल फूडस जैसे येलो बेल पेपर, रेड बेल पेपर, टमाटर आदि को शामिल करें।

भरपूर नींद
हमारी त्वचा खुद को अधिकतर रात के समय ही रीजन वेट करती है इसलिए इसकी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए एक खूबसूरत नींद बहुत जरूरी है।

For More Tips Following Salodia Hair Salon

Comments

Popular posts from this blog

आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खें और कर दें चेहरे से पिम्पल्स की छुट्टी

मानसून में 5 समस्याएं बना सकती हैं बालों को बेजान, करें ये उपाय