गोरी त्वचा कैसे पाएं

साफ-सुथरा, दाग रहित गोरे रंग का चेहरा हर कोई पाना चाहता है। यह ख्वाईश और भी बढ़ जाती है जब फेस्टिव सीजन चल रहा हो, जहां सजना-संवरना, नए कपड़े पहनना और अपने रिश्तेदारों से मिलने का मौका आ जाता है। हम आपको बता रहे हैं 5 आसान से उपाय जिन्हें आप घर पर आजमा सकती हैं और अपने रंग को निखार सकती हैं –

1 नींबू – नींबू आपके रंग को हल्का करने और गहराई तक सफाई करने में बेहद मददगार है। यह आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को भी हटाकर बेदाग बना सकता है। नींबू के रस को बेसन या फिर खीरे के रस के साथ मिलाकर लगाएं और कुछ ही दिनों में फर्क देखें।

2 हल्दी – हल्दी का प्रयोग सदियों से रूप निखारने के प्राकृतिक तरीके के रूप में किया जाता है। इसे कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में आपका रंग निखर आएगा।

3 बेसन – बेसन एक नैचुरल और प्रभावी फेसपैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के प्रकार के अनुसार इसमें दूध या दही मिलाकर, थोड़ी सी हल्दी की मात्रा मिलाकर इसका इस्तेमाल करें। चाहें तो इसमें नींबू या टमाटर का रस भी मिला सकते हैं।

4 चंदन पाउडर – चंदन पाउडर हो या फिर चंदन को घिसकर बनाया गया पेस्ट, आपके रंग को निखारने में बेहद कारगर उपाय है। यह धीरे-धीरे आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को भी कम करता है और देता है बेदाग गोरापन।

5 चारौली – चारौली का इस्तेमाल दूध के साथ पीसकर फेसपैक के रूप में किया जा सकता है। रंग गोरा करने के लिए यह तरीका खूब प्रयोग किया जाता है। इसमें गुलाब की पत्तियों का प्रयोग भी किया जा सकता है।

For More Tips Following Salodia Hair Salon

Comments

Popular posts from this blog

आँखों के नीचे काले दब्बो से परेशान है तो देखिए ये आर्टिकल

आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खें और कर दें चेहरे से पिम्पल्स की छुट्टी

मानसून में 5 समस्याएं बना सकती हैं बालों को बेजान, करें ये उपाय